फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने किसानों के हक और अधिकारों, खाद-बीज की बढ़ती कीमतों, नई शिक्षा नीति के दुष्परिणामों, निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा अभिभावकों से की जा रही लूट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बहुजन समाज से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं को दरकिनार कर महंगाई और शोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस मौके पर भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम संत अलबेला, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल राजपूत, बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनीराम पाल, साहब रामसागर राठौर, रोहित सक्सेना, चंदन श्रीवास्तव, देबांक कुशवाह, धीरज राजपूत, रामनिवास कठेरिया, ब्रजनदन वर्मा, लाल राममूर्ति वर्मा, दीपक कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
