फर्रुखाबाद में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित, जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से प्रस्ताव एवं आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से दी गई।

आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, लखनऊ के शासनादेश संख्या 148/वालेंसी/2025-18 दिनांक 01.01.2025 के अनुपालन में 26 जुलाई 2025 को यह निर्णय लिया गया है कि “गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” के लिए योग्य नामांकन भेजे जाएं।

★पात्रता की प्रमुख शर्तें:

1. भारत का मूल नागरिक होना चाहिए।

2. उत्तर प्रदेश राज्य सीमा के भीतर पुरस्कार हेतु विचार किया जाना चाहिए एवं सामान्यतः निवासी होना आवश्यक है।

3. मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किया हो।

4. इससे पहले राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार न प्राप्त किया हो।

★पुरस्कार का उद्देश्य:

यह पुरस्कार उन निवासरत व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। हर वर्ष 05 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर इस पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि:

सभी संबंधित अधिकारी व विभाग प्रमुख इस पुरस्कार हेतु अपने विभागीय स्तर पर योग्य नामांकन सहित पूरी रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित प्रारूप में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय को भेजें। यदि सूचना शून्य हो, तो भी स्पष्ट रूप से सूचित करें।