फर्रुखाबाद नगर में सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का सुप्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम मन की बात रविवार को नगर के बूथ संख्या 36 पर बड़े उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमला ने किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार सुनने के बाद हमेशा एक नई ऊर्जा और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने होंगे। तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।

कार्यक्रम में अभय चौहान, रेखा सोमवंशी, बिटाना चौहान, मीनाक्षी पाल, हेमलता, संजीव राठौड़, सुनील गुप्ता, सुमन राजपूत, प्रतिभा राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करेंगे और समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। वातावरण देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।