फर्रुखाबाद:प्रेमलता और अर्जुन शाक्य ने बौद्ध रीति से लिए सात संकल्प — धर्मपाल बौद्ध ने किया प्रमाण पत्र वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 (रविवार) आज एक सादगीपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई, जिला फर्रुखाबाद की प्रेमलता पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य एवं ग्राम महदवा, जिला कासगंज के अर्जुन शाक्य पुत्र श्री वीरेंद्र शाक्य ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न किया।

यह पवित्र विवाह समारोह धम्म पथ पर आस्था और समानता, करुणा एवं मैत्री के संदेश के साथ बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार के दौरान वर–वधू ने पंचशील का पालन करने और बुद्ध, धम्म व संघ की शरण में जीवनयापन करने का संकल्प लिया।

संस्कार पूर्ण होने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित युगल को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि—“बुद्ध रीति से विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो विचारों, दो जीवन दृष्टियों का मेल है, जो करुणा, समानता और आपसी सम्मान पर आधारित होता है।”

समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, ग्रामवासी तथा बौद्ध अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवदम्पति को दीर्घ, सुखमय और शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

संवाददाता- धर्मवीर सिंह द दस्तक 24 न्यूज़, फर्रुखाबाद