कन्नौज में डग्गामार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन सीज

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी मय टीम ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।

अभियान के दौरान दो डग्गामार वाहनों को सीज कर थाना तिर्वा में दाखिल किया गया। साथ ही बसों, ऑटो/टेंपो और मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि बिना परमिट और नियमों के संचालन करने वाले वाहन न केवल दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते हैं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने रहते हैं।

इसके अतिरिक्त कस्बे में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर भी लोगों को चेतावनी दी गई और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। यातायात पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।