पीलीभीत :शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर के छात्रों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण।

पूरनपुर में शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर के छात्र एवं छात्राओं को साईं बैंकट हॉल में आत्मरक्षा शिविर कैंप के माध्यम से राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों जिला महामंत्री संजय कुमार मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष कुमार अभिषेक, वरिष्ठ कार्यकर्ता हर्ष प्रधान, कोचिंग सेंटर के संचालक प्रेम सिंह एवं मीडिया प्रभारी मुकुल गुप्ता के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

बृहस्पतिवार को साईं बैंकट हॉल में आत्मरक्षा ताइक्वांडो का कैंप आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर के 10 साल से ऊपर के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कैंप के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षण के साथ-साथ संदेश दिया गया, कि अराजक तत्व या नकारात्मक गतिविधियां करने वाले शरारती तत्वों से समय आने पर कैसे खुद को बचाएं। देश में चल रहे आज के माहौल को देखते हुए विशेष रुप से छात्राओं को आत्मरक्षा साहस निर्भीक बनने के लिए यह प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसी बीच कोचिंग सेंटर के संचालक के साथ सभी छात्रों ने कोचिंग सेंटर से साईं बैंकट हॉल तक शिक्षा जागरूकता अभियान की रैली भी निकाली और सभी को पढ़ने और पढ़ाने का संदेश दिया। छात्रों ने स्लोगन में कहा–शिक्षा अगर अधूरी है तो ख्वाब ना होती पूरी है।
तो एक अन्य छात्र ने नारा दिया– जब घर घर पढ़ेगा बच्चा, तभी तो होगा हर घर अच्छा। शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली में सभी छात्रों में बड़ा ही उत्साह देखा गया और सभी छात्रों ने रेली निकालकर पंकज कॉलोनी से साईं वेंकट हॉल तक जन–जन तक शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

संदेश का उद्देश्य शिक्षित लोग, शिक्षित समाज, शिक्षित देश तभी बनेगा विश्वगुरु।
साईं वेंकट हॉल में आत्मरक्षा कैंप आयोजन के समय समस्त राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी गणमान्य एवं संचालक प्रेम सिंह उपस्थित रहे। सभी छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया। साथ ही साथ छात्रों ने भी अपने संचालक के साथ-साथ सभी उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। और कहा कि हमारे सर हम सभी को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक ज्ञान का भी गहन अध्ययन करा रहे हैं। कोचिंग सेंटर के संचालक प्रेम सिंह छात्रों को शिक्षित, साहस, निर्भीक और मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।