पूरनपुर/पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ की जा रही है। योग के अपने दैनिक जीवन से तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून तक परिषदीय स्कूलों में योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के योग के अभ्यास किए जा रहे है। दैनिक जीवन में सभी लोगों को योग करने से योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। योग न केवल तनाव दूर करता है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता, चयापचय और ह्रदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। योग सप्ताह कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने की शपथ ली। योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय खाता, सुंदरपुर, डूडा कालोनी नम्बर आठ, शेरपुर कलां नम्बर दो, सुआबोझ, नईबस्ती, खैरपुर, कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, रुद्रपुर, धरमंगदपुर, भगवंतापुर, पिपरिया दुलई, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, सुआबोझ आदि स्कूलों में योग कार्यक्रम जोश और उत्साह के साथ मनाए जा रहे है। योग कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, पारुल गुप्ता, राजेश्वरी, अवधेश कुमार, कंचन देवी कुशवाहा, कपिल पाण्डेय, उमाशंकर, शालिनी, कुंदन सिंह, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, वासुदेव यादव, दिलनवाज खां, विनीत कुमार, रोहित मिश्रा, मो. फुरकान, रामसेवक, शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, कुसुमलता, ओमप्रकाश कुशवाहा, गीता शर्मा, सौरभ शुक्ला, मोहित, सूर्यप्रकाश गंगवार, वीरपाल, ब्रजेश शुक्ला, अनिल कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून तक परिषदीय स्कूलों में योग सप्ताह कार्यक्रम ।
