पीलीभीत : राज्य महिला आयोग सदस्या द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में की जायेगी महिला जनसुनवाई

पीलीभीत : जनपद में दिनांक 05.05.2022 को 10ः00 बजे से मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान अन्तर्गत मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जन चौपाल ग्राम पंचायत खरूआ विकासखण्ड ललौरीखेडा व अपरान्ह 2ः00 पी0डब्लू डी गेस्ट हाउस पीलीभीत में महिला जनसुनवाई की जायेगी।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अध्किाारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी सदर व जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा