पीलीभीत:घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

पूरनपुर। घर से निकली महिला अचानक गायब हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर चौकी गांव के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी नरोत्तम पाल सिंह की पत्नी सुंदरा 13 जनवरी को घर से खेत की ओर गई थी। तब से वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।जिस पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हो गए।संभावित जगहों पर महिला की खोजबीन की गई।लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित परिवार ने थक हार कर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर पत्नी की खोजने करने की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।परिवार की ओर से बताया गया है कि महिला मंदबुद्धि की है।खोजबीन के प्रयास किए जारी है।जल्द ही उसे ढूढ लिया जायेगा।