पीलीभीत :झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत

पूरनपुर। झोलाछाप डॉक्टर ने रुपयों के लालच में महिला का गलत इलाज कर दिया।हालत बिगड़ने पर उसको बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।पति ने पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज देहात क्षेत्र निवासी शमशेर अहमद ने बताया उसकी पत्नी रेशमा वी 31 अक्टूबर की रात्रि को बुखार आया था। अगले दिन सुबह नगर के करीमगंज निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां भर्ती कराया।बताया जाता है कि डॉक्टर ने रुपए बढ़ाने के लिए महिला को इंजेक्शन के माध्यम से कई शीशी चढ़ा कर घर भेज दिया। अगले दिन महिला डॉक्टर के यहां से गुजर रही थी।इस पर डॉक्टर ने महिला को बुलाया और इंजेक्शन के माध्यम से कई शीशी चढ़ा दी। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित पत्नी को लेकर डॉक्टर के यहां गया।लेकिन वह नही मिल सका।इस पर डॉक्टर के भाई ने उसकी अनुपस्थिति में एक गोली और दे दी।जिसको खाते ही महिला की हालत बिगड़ गई।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बरेली ले जाया गया।जहां बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज कर रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।