पीलीभीत : ज़मीन बिक्री के नाम पर महिला ने लगाया ठगी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत /पूरनपुर: विधवा महिला से जालसाज ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ऐंठ लिए।विरोध पर अभद्रता की गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी तबस्सुम आरा एक विधवा महिला है।वर्ष 2020 में खमरिया पट्टी में स्थित भूमि का इकरारनामा तीन करोड रुपए में गणेशगंज के जमाल उल्लाह और कुरैया के निसार के साथ से हुआ था।जिसमें एक करोड़ देना तय हुआ।जिसमें 70 लाख रुपये नेफट द्वारा जितेन्द्र को दिया।तीस लाख रूपए 31-12-21 में देना तय हुआ।लेकिन महिला ने वर्ष 2020 में ही रकम अदा कर दी थी।आरोप है कि वमनपुरी निवासी जितेंद्र सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री अन्य लोगों के नाम करा दी।महिला के नाम नहीं कराई।इस पर महिला ने रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।इस पर एक नोटिस दिया गया।जिसका जवाब भी दे नहीं दे सका।5 मई को फिर नोटिस दिया गया। लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया।इस पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी।कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वमनपुरी निवासी जितेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।