पूरनपुर । युवक ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष पर गहने व नकदी लेकर घर से फरार और बाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकियादीनारपुर रहने वाले युवक नरेश सिंह ने बताया है कि उसकी शादी 5 मार्च 2024 को रूद्रपुर गौटिया, थाना माधौटांडा निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसकी पत्नी का अपने मायके में ज्यादा रुझान था और वह अधिकांश समय वहीं पर
बिताती थी। आरोप है कि 18 मई 2025 को जब वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, तभी उसकी पत्नी को उसके ससुर, साले व दो अन्य अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे और उसको पत्नी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए। जाते समय उसकी ससुराल वाले घर से करीब 10 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई, जिनमें शादी में चढ़ाए गए जेवरात व युवक की मां के गहने भी शामिल थे। इसके बाद युवक ने ससुराल पक्ष से सम्पर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 9 जून 2025 को जब वह अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, तो वहां मौजूद पत्नी व ससुराल वालों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगें।
