पीलीभीत : नामित नोडल अधिकारी द्वारा अपने बूथों का भ्रमण कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक।

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के ऐसे बूथ, जिनमें विगत निर्चाचन में सबसे कम मतदान हुआ हो, के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विधानसभा से 20 ऐसे बूथ जहां विगत चुनाव में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा है, ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढाने हेतु लोगों को जागरूक करने व उनके वोट का महत्व एवं भारतीय नागरिक होने के नाते मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त आवंटित किये गये बूथों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लें और पिछले मतदान में प्रतिशत क्यों कम रहा की जानकारी लेते हुये लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें। अपने बूथों पर इस बार अच्छा परिणाम लाने वाले नोडल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ सेवा पुस्तिका में भी विशेष योगदान दर्शाया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के रूप में देश की सेवा में सबसे बड़ा योगदान लोकतंत्र को मजबूत करना है और यह तभी सम्भव है जब अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गांव का भ्रमण करते हुये बिना किसी वादे या लालच के लोगों को मात्र देश का नागरिक होने के नाते उनके कर्तव्य एवं दायित्वों व मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान करने के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान सम्बन्धित बीएलओ, लेखपाल, सचिव, आंगनबाडी, सफाईकर्मी आदि सभी के माध्यम से गांव की परिस्थितियों सहित अन्य जानकारी प्राप्त करें। इसके उपरान्त वहां के युवाओं, बुजुर्गों, महिला मतदाताओं से अलग अलग बात करते हुये बताऐं कि वोट के माध्यम से अपनी बात रखें और अच्छी सरकार का चयन करने में अपना योगदान दें। उन्हें बताऐं कि संविधान में सभी भारतीय को वोट करने का समान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान अपने बूथ को आदर्श बनाने हेतु बुनियादी सुविधाओं को भी देख लें और जो कमियां हो तो सम्बन्धित आर0ओ0 के माध्यम से पूर्ण करायें। बूथों पर कम से कम पॉच वार अवश्य पहुंचकर सम्बन्धित मतदाताओं के साथ गोष्ठी आदि का आयोजन कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। विधानसभा पीलीभीत में मतदेय स्थल 258 व 259 कम्पोजिट कॉलेज पं0 भाग पकडिया नौगवां नोडल अधिकारी अमिताभ राय ए0आर0टी0ओ व सहायक अध्यापक यामिनी मिश्रा, मतदेय स्थल 252 व 257 कम्पोजिट कॉलेज पं0 भाग पकडिया नौगवां व प्रा0वि0 नं0-02 म0भाग पकडिया नौगवां हेतु नामित नोड ज्ञानेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता व सहायक अध्यापिका दीपसिखा, मतदेय स्थल 324 व 321 वाटर वर्क्स म0 भाग फीलखाना व वाटर वर्क्स पू0भाग फीलखाना नामित नोडल देवेन्द्रपाल उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रभारी रेंज अधिकारी व सहायक अध्यापक खतिवुल हसन कादरी, मतदेय स्थल 282 व 283 आर0एल0एस0 महिला महाविद्यालय कमरा नं0-06 सिविल लाइन व आर0एल0एस0 महिला महाविद्यालय कमरा नं0-01 सिविल लाइन नोडल अधिकारी संजीव कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी व सहायक अध्यापक नीरज अरोरा, मतदेय स्थल 281 व 362 आर0एल0एस0 महिला महाविद्यालय कमरा नं0-09 सिविल लाइन व रा0ड्र0 इण्टर कॉलेज कमरा नं0 20 नोडल वीरेन्द्र सिंह ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन व सहायक अध्यापक फहीम अंसारी व संतोष खरे, मतदेय स्थल 375 व टाउन हॉल पू0भाग सिविल लाइन नोडल राजकुमार जिला क्रीडा अधिकारी व सहायक अध्यापिका विभा मिश्रा, मतदेय स्थल 291 व 342 नया प्रा0 स्कूल उ0भाग भूरे खां व प्रा0 स्कूल इनायतगंज पू0मा0भाग में नोडल प्रेम दत्त मिश्रा ए0आई0जी0 स्टाम्प व सहायक अध्यापक शाहीन कादरी व श्रीमती वर्षा सक्सेना, मतदेय स्थल 330 336 मॉडल स्कूल द0भाग तखान व उपाधि महाविद्यालय पं0 भाग बागगुलेशर खां नोडल प्रदीप कुमार डी0एम0एम0एन0आर0एल0एम0 व सहायक अध्यापिका दीपिका अरोरा, मतदेय स्थल 264 व 45 प्रा0 स्कूल पू0भाग बरहा व जू0हा0स्कूल प0भाग खलिवाडा नोडल नरेन्द्र कुमार यादव जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व सहायक अध्यापिका मलकाखानम व संतोष गंगवार, मतदेय स्थल 394 व 395 नेहरू इण्टर कॉलेज उ0भाग गुलडिया भिण्डारा नोडल अशोक कुमार सचिव मण्डी समिति व सहायक अध्यापक प्रीति सिंह नामित किया गया। इस प्रकार विधानसभा बरखेडा मतदेय स्थल 225 व 223 हेतु नोडल विनोद कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी, मतदेय स्थल 224 व 221 हेतु नोडल वीर विक्रम सिंह सहा0 निबन्धक सहकारी समिति, मतदेय स्थल 222 व 220 हेतु नोडल ब्रजेश यादव अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मतदेय स्थल 227 व 178 हेतु नोडल राहुल वर्मा अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी, मतदेय स्थल 336 व 333 हेतु नोडल देवेन्द्र कुमार सिंह उप निदेशक कृषि, मतदेय स्थल 355 व 276 हेतु नोडल अरूण कुमार पाण्डेय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर खण्ड, मतदेय स्थल 350 व 356 हेतु नोडल प्रमोद कुमार यादव अपर जिला पंचायती राज अधिकारी, मतदेय स्थल 119 व 358 हेतु नोडल शुभ्रत दत्ता डी0डी0एम0 नाबार्ड, मतदेय स्थल 218 व 212 हेतु नोडल अवधेश उपाध्याय डी0एम0एम0एन0आर0एल0एम0, मतदेय स्थल 23 व 193 हेतु नोडल अनिल कुमार परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को नामित किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा पूरनपुर के मतदेय स्थल 284 व 286 हेतु नोडल प्रमोद सिंघल सी0ओ0 चकबंदी पूरनपुर, मतदेय स्थल 266 व 273 हेतु नोडल जितेन्द्र कुमार मिश्रा जिला गन्ना अधिकारी, मतदेय स्थल 276 व 283 हेतु नोडल उदित नारायण, मतदेय स्थल 369 व 368 हेतु नोडल अरविन्द कुमार, मतदेय स्थल 383 व 332 हेतु नोडल अच्छेलाल विश्वकर्मा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खण्ड-2, मतदेय स्थल 306 व 241 हेतु नोडल अरविन्द कुमार वर्मा अधिशासी अभियन्ता विद्युत, मतदेय स्थल 210 व 211 हेतु नोडल संजय आनंद एस0ओ0सी0 चकबन्दी, मतदेय स्थल 213 व 199 हेतु नोडल विवेक कुमार शुक्ला सहा0 जिला सेवायोजन अधिकारी, मतदेय स्थल 173 व 119 हेतु नोडल अनिल कुमार राना अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, मतदेय स्थल 151 व 132 हेतु नोडल शैलेष कुमार अधिशसी अभियन्ता बाढ खण्ड को नामित किया गया। विधानसभा बीसलपुर में मतदेय स्थल 380 व 381 हेतु नोडल मनोज कुमार गौतम सहायक निदेशक रेशम, मतदेय स्थल 382 व 389 हेतु नोडल रमेश चन्द्र राना जिला उद्यान अधिकारी, मतदेय स्थल 384 व 385 हेतु नोडल ज्ञानचन्द्र वर्मा प्रभारी डिप्टी आर0एम0ओ0, मतदेय स्थल 395 व 396 हेतु नोडल अनुराग वर्मा खनन अधिकारी, मतदेय स्थल 394 व 399 हेतु नोडल संजय कुमार आबकारी अधिकारी, मतदेय स्थल 365 व 366 हेतु नोडल शशांक त्रिपाठी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, मतदेय स्थल 407 व 409 हेतु नोडल विकास कुमार जिला पूर्ति अधिकारी, मतदेय स्थल 376 व 377 हेतु नोडल रितेश चन्द्रा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मतदेय स्थल 253 व 110 हेतु फरखान अली अधिशासी अभियंता आर0ई0एस0 तथा मतदेय स्थल 76 व 41 हेतु नोडल सुनील त्रिपाठी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को नामित किया गया।
बैठक में ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार राना, ए0आर0टी0ओ0 श्री अमिताभ राय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।