पीलीभीत : सड़क पर जलभराव से ट्रैक्टर से कर रहे आवागमन ग्रामीण परेशान।

पूरनपुर। सडक पर जलभराव होने से लोग ट्रैक्टर से आवागमन करने को मजबूर हो रहे है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। शारदा नदी के गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर डेढ़ किलोमीटर तक तीन से चार फिट पानी का बहाव होने से कई गांव के लोगों को मात्र ट्रैक्टर-ट्राली से आवागमन करना पड़ रहा है। गांव धुर्वे कॉलोनी के समीप पुलिया बंद होने से सड़क के ऊपर से पुलिया के दोनों ओर पानी का बहाव होने से पुलिया कब बह जाने की आशंका लोग व्यक्त कर रहे है। गांव खिरकिया बरगदिया के समीप नदी ने तेजी से कटान भी शुरू किया है। गांव के धनंजय और उसके भाई की तीन एकड़, राशिद और हरे नाथ की दो एकड़, युसुफ, नन्हें, छोटू, जवाहर की एक-एक एकड़, जाकिर की आधा एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई।
गांव हजारा, शास्त्री नगर के कुछ घरों में जलभराव है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है।