पीलीभीत : ग्राम पंचायत सिरसा के ग्राम विजय कुमार ने ग्रामवासियों के घर घर लगवाए तिरंगे ।

पीलीभीत : पुरनपूर आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और घर घर जाकर हमारे देश की आन वान शान एवं भारतीय एकता का प्रतीक तिरंगा झंडे को घर घर जाकर लगा रहे हैं वहीं ग्राम पंचायत सिरसा के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने अपनी ग्राम पंचायत में सभी ग्राम वासियों को झंडा वितरण कर रैली निकाली आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा लगाकर बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं जिससे पूरा गांव देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिख रहा है एवं साथ में उनके सहयोगी
संतोष पासवान, महेश सिंह कुशवाहा, सूरज पाल सिंह कुशवाहा ,अरुण सिंह, शेर सिंह कुशवाहा, सुरेश सिंह ,गौतम कुशवाहा ,डॉ शिवराम पासवान, राम सिंह नेता जी आदि लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं ।