पीलीभीत: डी0बी0टी0 योजना के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को किया जा रहा है आच्छादित-जिलाधिकारी।

पीलीभीत मा0 मुख्यमंत्री जी अध्यक्षता में डी0बी0टी0 योजना सम्बन्धित कार्यक्रम में यू-टयूब एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। जनपद में गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी को बताया गया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय विद्यालयों में 2,23535 छात्र/छात्रायं नामंकित है। उन्होंने कहा कि जनपद के दो लाख दो हजार दो सो अट्ठासी छात्र/छात्राओं का आधार सत्यापन किया जा चुका है। आधार सत्यापन 94.07 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डी0बी0टी0) के कार्य में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि डी0बी0टी0 के द्वारा एक लाख अट्ठाइस हजार दो सौ छियालीस छात्र/छात्राआंे को प्रथम चरण में अच्छादित किया जा रहा है। द्वितीय चरण में अवशेष छात्र/छात्राओं को योजना से आच्छादित किया जायेगा। डी0बी0टी0 के माध्यम से दो जोडी यूनीफार्म, स्वेटर, जूता मोजा, स्कूल बैग आदि क्रय करने हेतु धनराशि भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश में चयनित 10 विद्यालयों में विकासखण्ड पूरनपुर का कम्पोजिट विद्यालय चॉट फिरोजपुर भी सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा