पीलीभीत : एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन पीलीभीत में 3000 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन में वन महोत्सव जुलाई-2025 के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर, थाना गजरौला में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने हेतु वृक्षारोपण एक अत्यंत प्रभावशाली कदम है। एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में प्रयास हैं, बल्कि यह मानवीय मूल्यों और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध को भी सुदृढ़ करते हैं। साथ ही रिज़र्व पुलिस लाइन पीलीभीत में अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कुल 3000 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख की शपथ भी ली, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बन सकें और पर्यावरण को स्थायी लाभ पहुँचा सकें।
जनसमुदाय से भी अनुरोध किया गया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।