पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया गांव से मंगलवार को करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर धान की रोपाई करने थाना क्षेत्र के एक फार्मर के यहां गए थे। धान की रोपाई का काम समाप्त करने के बाद सभी मंगलवार की देर शाम मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घुंघचाई क्षेत्र के बैठा गांव के गुरुद्वारे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सिमरिया निवासी रेखा देवी,काजल, सतीश,निर्मलसियाराम,मेना,तुलाराम, मानसी,दुर्गेश,पूजा,रोशनी,महारानी,रुपाराम,शिवानी, ज्ञान देवी,मुनसा,रवि,नैनशी,देशदीप,राहुल सहित करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसे को लेकर अफरा मच गई। बडी संख्या में आस पड़ोस के सिख फार्मर मौके पर दौड़ पड़े,एकजुट होकर सभी को वमुश्क बाहर निकाला। कुछ घायलों को घुंघचाई के एक निजी अस्पताल व कुछ घायलों को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। वताया जाता है कि हादसे के बाद घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, इस दौरान घायलों के परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक के साथ मारपीट कर हंगामा शुरु कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर घुंघचाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पीलीभीत : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई मजदूर घायल सिमरिया गांव के मजदूरों से भरी थी ट्रैक्टर ट्रा
