पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा किसानों के धान खरीद हेतु टोकन व्यवस्था की की गई सराहना।

किसानों ने कहा नहीं लगानी पड रही लाइन, मानक के अनुरूप धान की तौल टोकन व्यस्वस्था के अनुसार की जा रही।
पीलीभीत सूचना विभाग 12 अक्टूबर 2021/ जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज अमरिया में यूपीएसएस के निसरा व सरदार नगर तथा मण्डी पीलीभीत के 08 क्रय केन्द्रों का निरीक्षण के साथ साथ केन्द्र पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया गया। मण्डी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विपणन के केन्द्र संख्या-01,02,03,04,05,06,07,08 पर किसानों द्वारा लाये गये धान की नमी एवं गुणवत्ता की स्वयं जांच की गई। इस दौरान धान के मानक ठीकठाक पाये जाने पर शाम तक तौल सुनिश्चित करने हेतु केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया। केन्द्र संख्या 03 व 04 पर तौल के लिए आये किसान सरवन सिंह नि0ग्रा0 चकपुर ता0 आन्नदपुर व सुखदेव सिंह नि0ग्राम भैरां खुर्द से टोकन बुकिंग व क्रय नीति की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गई, सरवन सिंह ने क्रय नीति एवं सरकार की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस वर्ष इतनी अच्छी व्यवस्था बनाई गई है कि किसान भाई धान तैयार होने पर घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते हैं। कृषक सरवन सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 50 कुन्तल से अधिक धान होने के कारण 50-50 कुन्तल के 02 ऑनलाइन टोकन के बुकिंग की गई और आज की तिथि प्राप्त होने पर धान तौल के लिए केन्द्र पर बिना किसी भीड़भाड के आसानी से तौल कराई जा रही है। इस दौरान केन्द्र संख्या 02 पर धान बिक्री हेतु आये कृषक चंचल सिंह से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की गई कृषक चंचल सिंह ने धान तौल के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये क्रय नीति की सराहना की गई और उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष कई दिनों तक लाइन नहीं लगाना पड रहा है और न ही केन्द्र पर केन्द्र प्रभारियों की मनमानी चल रही है। किसान अपने टोकन के माध्यम से बिना लाइन लगे हुये अपना धान एक ही दिन में तौल कराकर अपने घर वापस पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी समस्त केन्द्र के नोडल लेखपालों को गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से अपील की गई कि गांव के अन्य किसानों को भी टोकन बुकिंग कराने हेतु अवगत करायें और जिन किसान भाईयों ने अपनी टोकन बुकिंग की है तो उसी तिथि को केन्द्र पर अपना धान लाकर अनिवार्य रूप से तौल करायें। निसरा व सरदार नगर में केन्द्र प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुये कार्यशैली में सुधार करने के कडे़ निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बुकिंग स्लांट देखकर तौल के किसानों को केन्द्र पर बुलाया जाये। लेखपाल द्वारा अपने हल्के के धान किसानों का रजिस्टर तैयार न करने पर चेतावनी देते रजिस्टर तैयार करने के कडे़ निर्देश दिये गये।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, मण्डी सचिव, उप जिलाधिकारी अमरिया, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार अमरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता गोकिल प्रसाद मौर्य