पीलीभीत: टाइगर रिजर्व दिपर्यटकों हेतु बन्द किया जायेगा

पीलीभीत : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न करानेके दृष्टिगत टाइगर रिजर्व में कार्यरत क्षेत्रीय वनाधिकारी/उप क्षेत्रीय वनाधिकारी/वन दरोगा/वन रक्षक/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय में लगायी है। पर्यटन से सम्बन्धित कार्मिक (गाइड, वाहन चालक इत्यादि) को मतदान का अवसर सरल रूप से उपलब्ध कराने हेतु तथा विभागीय कार्मिक विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की जिम्मेदारी के निर्वहन में व्यस्त होने के कारण पर्यटकों की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं देख पाना कठिन है। पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत पीलीभीत टाइगर रिजर्व दिनांक 22.02.2022 से 24.02.2022 तक के लिए पर्यटकों हेतु बन्द किया जायेगा।

सवांददाता: रामगोपल कुशवाहा