पूरनपुर/पीलीभीत ।तहसील क्षेत्र के गहोनिया गांव में एक बिजली पोल ने जानलेवा रूप ले लिया। प्राथमिक विद्यालय के पास लगे 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल में करंट उतर आने से तीन भैंसों की मौके पर मौत हो गई।स्थानीय निवासी मोहन स्वरूप की भैंसें घास चरते हुए जैसे ही बिजली खंभे के पास पहुंचीं, वहां भरे पानी में फैले करंट की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते तीनों भैंसें तड़पते हुए दम तोड़ गईं।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी खंभे के करंट की वजह से कुछ दिन पहले एक बकरी की भी मौत हो चुकी है। इस खतरनाक स्थिति की जानकारी बिजली विभाग को पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही को लेकर रोष जताया है और जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
पीलीभीत:करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, ग्रामीणों में मची अफरा तफरी विभाग के अधिकारियों ने शादी चुप्पी
