पीलीभीत : ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने घर घर जाकर जाना हाल बितरण की खाद्य सामग्री।

पूरनपुर। बीते दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी किनारे पानी व बाढ़ से गांवों का हाल बेहाल है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी आ जाने से उनके चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। जिसके चलते छोटे बच्चों व नौनिहालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां के ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार व पंचायत सचिव राजेश गौतम ने ग्राम पंचायत में पहुंच कर ग्रामीणों का हालचाल जाना व उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। खाद्य सामग्री से उनको कुछ राहत महसूस हुई तो वहीं ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान घर घर बाढ़ के दौरान पानी में चलकर पहुंचे तो लोगों का हौसला और बढ़ गया। वहीं बाढ़ में हर सम्भव मदत को लेकर ग्रामीणों से उन्होंने कहा है। वहीं ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार व पंचायत सचिव राजेश गौतम नगरिया खुर्द कलां, नकटहा नौजल्हा, बूंदीभूड़, बंदबोझ, गभिया सहराई, महराजपुर, मटैया लालपुर, पुरैना ता. महराजपुर, धुरिया पलिया समेत अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर बाढ़ के दौरान होने बाली परेशानियों तथा ग्रामीणों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर लगातार उनका हालचाल जान रहे हैं।