पीलीभीत:दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए संघ ने उठाई मांग

पूरनपुर। हापुड में लेखपाल के दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई की मांग कि है।
तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। इसको लेकर संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि हापुड़ में जिलाधिकारी का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार एवं झूठी शिकायत पर कार्रवाई करने के चलते लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के लेखपालों में रोष व्याप्त है।सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ रही है जिससे कर्मचारी तनाव एवं डिप्रेशन के मध्य नौकरी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में रोक लगाने एवं मृतक लेखपाल के परिजनों को आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने सहित चार सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।