पूरनपुर/पीलीभीत। नगर में अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता के ट्रांसफर के बाद से अव्यवस्था हावी हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता आए दिन बैठक में व्यस्त रहते हैं। जिससे समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं होता है। इसलिए धरना प्रदर्शन करने पर लोग मजबूर हो जाते हैं।
मोहल्ला इंदिरा नगर वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 3 में नकम झमता वाला 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। ज्यादा लोड होने की वजह से आए दिन ट्रांस फार्मर फुंकने और फाल्ट होने की समस्या बनी रहती हैं। दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मोहल्ले के दर्जनों लोग सोमवार दोपहर 12 बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और समस्या का समाधान कराने की मांग करते हुए 200 केवी का ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। समस्या का समाधान न होने की वजह से लोगों ने विद्युत डिवीजन कार्यालय पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया लगभग 1 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन के बाद एसडीओ पूरनपुर ने चार माह में समस्या का समाधान कराने का लोगों को आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। इस दौरान बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत:एसडीओ ने चार माह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
