पीलीभीत:चार सौ रुपये प्रति कुंटल हो गन्ने का मूल्य

पूरनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना मूल्य में कोई बढोत्तरी नही की है। यह वेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।यह वाता भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कही है।उनका कहना है कि
वर्तमान पेराई में गन्ने का मूल्य पूर्व के अनुसार ही रखते हुए गन्ना मूल्य में वृद्धि न करना दुखद है।केंन्द्र सरकार ने इस सत्र में 10 रूपए की वृध्दि की है।लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सत्र में गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नही की है।यह आदेश गन्ना किसानों के हितों पर कुठाराघात है।सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार कर गन्ने का मूल्य बढाकर 400 रूपए प्रति कुंटल गन्ना मूल्य घोषित करे।क्योंकि ट्रैक्टर पार्ट्स,खाद,पेस्टीसाइड,डीजल,श्रमिक आदि में बेतहाशा वृद्धि हुई है।खेती की लागत बहुत बढ़ गई।गन्ने रेट पर सरकार पुनर्विचार करे और गन्ने का रेट 400 रूपए घोषित करने की मांग की है।