पीलीभीत : नगर मजिस्ट्रेट द्वारा बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत विश्व की सबसे बड़ी बॉसुरी से सम्बन्धित कार्यक्रम के पोस्टर का किया गया विमोचन।

पीलीभीत : नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 राजेश कुमार द्वारा आज पीलीभीत बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत विश्व की सबसे बड़ी बॉसुरी से सम्बन्धित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला प्रशासन पीलीभीत के प्रयास से जनपद में निर्माण किया जा रहा है यह बॉसुरी विश्व की सबसे बड़ी होगी। ऐतिहासिक बॉसुरी के निर्माण को दर्ज करने के लिए इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकाडर्स इण्डिया नामक दो एजेंसियांॅ जनपद में आ रही हैं। बॉसुरी निर्माता रईस अहमद मै0 गोल्ड रस फ्लूट पीलीभीत द्वारा किया जा रहा है। ऐतिहासिक बॉसुरी का प्रदर्शन दिनांक 18.12.2021 को अपरान्ह 2ः00 बजे बॉसुरी महोत्सव में किया जायेगा। एक जनपद एक उत्पाद योजना में सम्मिलित बॉसुरी उद्योग को प्रदर्शित किया जायेगा और बॉसुरी उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान जिला अन्य पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।