पीलीभीत: ग्राम प्रधान द्वारा खुले में लड़कियों का अश्लील डांस कराना पड़ा महंगा।

पीलीभीत आज दिनांक 07.03. 22 को ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख अपने मकान की छत पर टेन्ट लगाकर चारों तरफ से खुले में लड़कियों से अश्लील डांस करा रहे थे व वहां पर मौजूद लोग अश्लील फब्तियाँ कसते हुए गंदे गंदे इशारे भी कर रहे थे। ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख द्वारा अवैध असलहा हवा में लहराते हुए हर्ष फायर भी किया था। जिसके संबंध में थाना बरखेड़ा पर मु0अ0सं0 116/22 धारा 142/144/188/294 भादवि बनाम ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद याकूब अन्य छह नामजद व 10 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत को मय अवैध तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 117/22 धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।