पूरनपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले के आयोजन का विधायक वावूराम पासवान ने फीता काट कर किया।मेले का उद्घाटन के मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
विधान सभा क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के ठाकुर द्वारा मंदिर (मेला मैदान) में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक वावूराम पासबान ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले का उद्घाटन में तमाम संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।विधायक वावूराम पासवान ने कहा कि इस गांव में हर साल मेला लगता है। यह अच्छी वात है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया।मेला कमेटी के लोगों ने बताया कि मेले में सुंदर सुंदर झांकियों प्रस्तुत की जाएंगी। बाहर से आए नाटक मंचन के कलाकारों की ओर से लीलाऔं का सजीव मंचन किया जाएगा।जिसे देखने के लिए गांव व क्षेत्र के तमाम संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। मेले में आस पडोस के अलावा दूर दराज के गांवों से पहुंचे दुकानदारों ने दुकाने लगाना शुरु कर दिया।बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में कई प्रकार के आइटम लगाए गए है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाला राम,पूर्व प्रधान पता बोझी बालक राम, गुलड़िया खास प्रधान कामेश्वर दयाल,रामकिशन चौहान, हरीशचंद्र पांडेय,मुकेश कुशवाहा,रामभजन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत : जन्माष्टमी के मेले का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ विधायक सहित कई ग्रामीण रहे मौजूद, उमडी भीड
