पीलीभीत / एजेण्डा बिन्दु के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर (पीलीभीत) के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सभापति/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक चीनी मिल सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संघ द्वारा स्वीकृत बजट के अनुमोदन पर विचार, पेराई सत्र 2024-25 में किये गये गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा पर विचार, मिल की पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विचार, मिल के वर्तमान आफ सीजन में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा पर विचार सहित अन्य विन्दु आदि प्रस्ताव विचारोपरान्त पारित किये गये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मिल को मरम्मत कर सुचारू रूप से चलाने हेतु मिल अधिकरियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना भुगतान की जानकारी ली। चीनी मिल प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि गन्ना भुगतान किया जा चुका है। बैठक के दौरान उन्होंने वर्ष 2025-26 हेतु गन्ने की उपलब्धता की जानकारी चीनी मिल अधिकारी से ली गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल परिसर में पौधे का रोपण किया गया और सभी से एक पेड़ मॉ के नाम लगाने के निर्देश दिए। बैठक में आये हुए समस्त संचालको एवं अधिकारियों का प्रबन्धक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को देखा एवं समय से समस्त मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चीनी मिल के संचालक मण्डल से चीनी मिल को बेहतर तरीके से संचालित किये जाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित सर्वाेपरि है। किसानों को गन्ना क्रय केन्द्रो एवं मिल गेट पर बेहतर सुविधाएं दी जाये।
बैठक में उप सभापति नरेन्द्र चन्द्र शर्मा, संचालक ब्रजपाल, भूपराम वर्मा, ओमवती, सुमन देवी, दयालो देवी, सुरेश कुमार, मनमोहन सिंह, राकेश चन्द्र मित्तल, महिपाल गंगवार, एकता देवी एवं गंगादीन आदि उपस्थित रहे।
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
