पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय जूनेटिक कमेटी/एकीकृत स्वास्थ्य शिविर नियमित टीकाकरण की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा, एनक्यूएएस की ब्लाकवार प्रगति की जानकारी ली। संस्थागत प्रसवों को बढाने एवं मंत्र एप्प के माध्यम से 24 से 48 घन्टे के अन्दर भुगतान पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया, एफ0आर0यू0 समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, टीकाकरण, परिवार नियोजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्रसव, कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाना, प्रति आयरन व फोलिक एसिड की गोली खिलाना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा आई0डी0 प्रगति, आयुष्मान आरोग्य मंदिर समस्त आनलाइन पोर्टल (आर0सी0एच0, ई-कवच, मंत्र आदि) पर समय से डाटा के अंकन हेतु निर्देशित किया गया, ई-संजीवनी प्रगति, वित्तीय व्यय आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा समस्त एम0ओ0आई0सी0 को समस्त सूचकांकों में सुधार किया जाए एवं समस्त विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जनपद को टी.बी. मुक्त बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पशु/पक्षियों से फैलाने वाली जुनेटिक बीमारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी बर्डफ्लू की सूचना प्राप्त हो तत्काल आवश्यक कार्यवाही जाये। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों को सूचित करें कि गांवों में कहीं पर 05 से 10 पक्षी मृत पाए जाए तो तत्काल सूचना दी जाए, जिससे की आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने रैबीज से होने वाली मृत्यु की सूचना की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में रैबीज से अभी कोई मृत्यु नहीं हुई। कुत्ता काटने पर मरीजों को इंजेक्शन लगा दिया जाता हैै जिसकी वैक्सीन उपलब्ध हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, समस्त एम0ओ0आई0सी0 एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय जूनेटिक कमेटी/एकीकृत स्वास्थ्य शिविर नियमित टीकाकरण की बैठक हुई सम्पन्न।
