पीलीभीत / दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी जनपद के जिला कारागार पहुँचीं। जहाँ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पौधा देकर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जेल अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुष्प देकर उनका स्वागत किया। जिला कारागार में मा0 महोदया ने सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन, सेनेटरी डिस्ट्रायर मशीन, एलईडी टीवी एवं वाटर कूलर का फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पियें। पानी को बिल्कुल बर्बाद न करें। इस दौरान उन्होंने कारागार में 05 महिला बंदियों को साडी व फल की टोकरी वितरित की। इसके साथ ही महिला बंदी ने मा0 राज्यपाल महोदया जी के सम्मान में उनकी शिक्षा एवं पुरस्कार आदि पर चर्चा की।
उन्होंने परिसर में महिला बंदियों व स्कूली छात्र/छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन सीखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्र/छात्राओं से कारागार निरीक्षण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्र/छात्राओं से जेल भ्रमण के अनुभवों पर निबंध लिखकर राजभवन प्रेषित करने को कहा। उन्होंने बंदियों से कहा कि मन में बदले का भाव न रखें। आगे एक अच्छा जीवन बिताएं। विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने स्कूली बच्चों को उपहार दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र/छात्राओं को पुनः कारागार का भ्रमण करने को कहा साथ ही महिला बंदियों से बातचीत करें तथा उनके बारे में जाने। उन्होंने स्कूली छात्र/छात्राओं से संवाद करते हेतु कारागार में बंदियों के भोजन की व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को थानों का भ्रमण कराया जाये जिससे कि उनके द्वारा थानों की व्यवस्थाओं के बारे में दिखाया/बताया जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंदियों को कारागार में मनोरंजन हेतु धार्मिक चैनल व कथावाचक चैनल दिखाऐं जाएं। उन्होंने दहेज़ की चर्चा करते हुए कहा कि दहेज़ अपराध का एक बहुत बड़ा कारण है। इसको बन्द करने की जरुरत है। सास अपनी बहू को बेटी की तरह रखे। इस बात से लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। भारत भर में नारी सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन बंदियों की उम्र 65 वर्ष से अधिक या जिनको 2-3 साल की सजा शेष है एवं जो कैंसर पीड़ित हैं उनका विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने महोदया को आश्वस्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
पीलीभीत:राज्यपाल महोदया ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों को वितरित की साड़ियां व फल की टोकरी।
