पीलीभीत: महिला पर जानलेवा हमलाकर परिवार को बनाया बंधक

पूरनपुर। अवैध कब्जा का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला कर उसके कपडे फाड दिए।परिजनों को असलहों के बल पर बंधक बना कर पेंड़ काट दिए। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका घर खेत में बना हुआ है। पड़ोस में ही उसके पेंड खडे हुए है।पडोसी पेड और मकान को अपने खेत में होना वता रहे हैं।इस पर पीडित ने पैमाइश कराने के लिए कहा।आरोप है कि इसी को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोग धारदार हथियारों व असलहों से लेस होकर घर में घुस कर जमकर तांडव मचाया। सभी ने एक राय होकर महिला को बेरहमी से पीटा।एक युवक ने महिला के साथ छेंडछांड कर कपडे फाड दिए। शोर शरावा करने पर जान से मारने की नियत से बांका से प्रहार कर दिया।आरोप है कि बचाने दौड़े परिवार के लोगों को असलहे दिखाकर बंधक बना कर सभी पेंड काट कर टैक्टर से घर का आंगन जोत दिया।किसी तरह से महिला ने भाग कर जान वचाई।बमुश्किल लोगों ने परिवार को बंधन मुक्त कराया।घायल महिला को उपचार के लिए नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।मामले की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।