पीलीभीत: जनपद में संचालित गौशालाओं में सर्वाधिक मात्रा में पराली पहुॅचाने वाले कृषकों व सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा गौ-मित्र पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज जनपद में प्रशासन द्वारा संचालित समस्त गौशालाओं में सर्वाधिक मात्रा में पराली पहुंचाने वाले कृषक, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी को गौमित्र पुरस्कार से कलेक्टेªट कार्यालय पीलीभीत में सम्मानित किया गया। आज द्वितीय में सप्ताह में सर्वाधिक पराली गौशाला में पहुंचाने वालों को जिलाधिकारी द्वारा अन्य कृषकों को भी इस कार्य हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की गई, साथ ही साथ ग्राम सचिव को निर्देशित करते हुये कहा कि कृषकों यह भी बताया जाये कि पराली को गौशाला तक पहुंचाने व कटाई व ढुलाई की धनराशि का व्यय ग्राम पंचायतों द्वारा किया जायेगा। किसी भी दशा में किसान भाई पराली न जलायें।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा कृषक ग्यास खाॅ, कौशल शर्मा, करनजीत सिंह, झनकार सिंह, आशुतोष दीक्षित, श्रीमती गीता अग्रवाल व अशोक कुमार गंगवार ग्राम प्रधान पृथ्वीपुर, ग्राम प्रधान देवीपुरा श्रीमती शान्ति देवी व उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चन्द्र मौर्य, तहसीलदार सदर विवेक कुमार मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी देवीपुरा गौशाला डा0 लक्ष्मी प्रसाद, चौकी इंचार्ज रिछौला धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रूपेश कुमार सिंह, लेखपाल हीरा लाल को गौमित्र प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आज आयोजित कार्यक्रम कृषक ग्यास खाॅ पुत्र रियाज खाॅ निवासी सिरसा सरदाह तहसील सदर गौशाला देवीपुरा में सबसे अधिक पराली 813.40 कु0, तहसील कलीनगर के कृषक कौशल शर्मा पुत्र श्री वासुदेव शर्मा निवासी कलीनगर कान्हा गौशाला में सबसे अधिक पराली 127.00 कु0, तहसील अमरिया के कृषक करनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बहादुरगंज गौशाला निवाडऐठपुर में सबसे अधिक पराली 70.00 कु0, तहसील पूरनपुर के कृषक श्री झनकार सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी सिंहपुर ता0 चाॅदपुर गौशाला फत्तेपुरखुर्द व आशुतोष दीक्षित पुत्र नरेन्द्र प्रकाश ग्राम प्रधान फत्तेपुर गौशाला फत्तेपुरखुर्द में सबसे अधिक पराली 28.00 कु0, तहसील बीसलपुर के कृषक अशोक कुमार गंगवार ग्राम प्रधान पृथ्वीपुर गौशाला पृथ्वीपुर में सबसे अधिक पराली 56.00 कु0 व ग्राम नई वस्ती न्यूरिया निवासी श्रीमती गीता अग्रवाल पत्री श्री राम निवास द्वारा स्वयं बैलगाड़ी में पराली 14.00 कु0 लोडकर न्यूरिया गौशाला में भेजकर क्षेत्रीय लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जनपद में द्वितीय सप्ताह में सर्वाधिक पराली देवीपुरा गौशाला में 1192.00 कु0 एवं सदर तहसील पीलीभीत में 1399.00 कु0 पराली भेजी गई है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेन्द्र प्रताप मिश्र, गौशालाओं के नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी रामदास सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट फूलचंद राठौर