पीलीभीत: जिलाधिकारी ने जिला पंचायत में एक ही पटल पर कई वर्षों से तैनात बाबूओं का किया स्थानान्तरण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जिला पंचायत के बाबूओं का बडे पैमाने पर स्थानान्तरण किया गया। जो कई वर्षों से एक ही पटल पर तैनात थे। श्री सत्यपाल आंशुलिपिक के स्थान पर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा आशुलिपिक अपर मुख्य अधिकारी का किया जायेगा। रोहतास कुमार व राकेश कुमार आंशुलिपिक के स्थान पर सत्यपाल द्वारा निर्माण लिपिक का कार्य, मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राजस्व परिषद के वादों की पैरवी का कार्य व आशुलिपिक मा0 अध्यक्ष, निर्माण लिपिक का कार्य किया जायेगा। बुद्वसेन सागर कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सम्पत्ति पूरनपुर, हड्डी चमडा, ईट भट्टा, भवन मानचित्र व अधिष्ठान का कार्य किया जायेगा। राजेन्द्र प्रसाद वरिष्ठ लिपिक के स्थान पर बुद्वसेन सागर द्वारा रोकडिया, लाइसेंस, वि0ख0 ललौरीखेडा, बीमा, भविष्य निधि, मीटिंग लिपिक का कार्य किया जायेगा। मदनलाल वरिष्ठ लिपिक के स्थान पर देवेन्द्र वर्मा द्वारा निर्माण लिपिक कार्य किया जायेगा। धर्मपाल वरिष्ठ लिपिक के स्थान पर दीन दयाल द्वारा लाइसेंस पूरनपुर व बिलसण्डा का कार्य किया जायेगा। रोहनलाल वरिष्ठ लिपिक के स्थान पर धर्मपाल द्वारा लाइसेंस वि0ख0 बीसलपुर, अमरिया का कार्य सम्पादित किया जायेगा। देवेन्द्र वर्मा कनिष्ठ लिपित के स्थान पर मदन लाल द्वारा पेंशन, लेखा अनुभाग का कार्य किया जायेगा, चन्द्रसेन कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर श्रवण कुमार द्वारा निर्माण लिपिक कार्य किया जायेगा। राजीव कुमार सागर कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर दुर्विजय सिंह द्वारा वि0ख0 बिलसण्डा में वसूली कार्य किया जायेगा, दुर्विजय सिंह कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर अरविन्द कुमार द्वारा तहसील पूरनपुर में वसूली का कार्य किया जायेगा, श्रवण कुमार कनिष्ठ लिपिक के स्थान पर चन्द्रसेन प्रकीर्ण व आडिट लिपिक कार्य किया जायेगा एवं ललित नन्दन कनिष्ठ लिपिक के स्थान श्रवण कुमार द्वारा पीलीभीत बैंकेट हाल का कार्य किया जायेगा।