पूरनपुर/इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा नव निर्मित गांधी पार्क में पौधारोपण किया और साथ ही पार्क में इनर व्हील ब्रांडिंग पोल लगवाया क्लब की अध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने नगर के बीच स्थित गांधी पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाए साथ ही इनर व्हील ब्रांडिंग के लिए वहां पोल भी लगवाया उन्होंने कहा इस महीने और कई स्थान पर पौधारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित किया जायेगा । इस कार्य क्रम में क्लब की चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ,आई पी पी पूनम गुप्ता ,उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता ,आई एस ओ राजविंदर कौर ,मिताली गुप्ता , मीना रस्तोगी,निधि वर्मा, आदि सदस्य उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
पीलीभीत : क्लब की अध्यक्ष ने नगर के बीच गांधी पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएं।
