पीलीभीत : प्राथमिक विद्यालय पताबोझी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया

पूरनपुर-आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व के रूप में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है जोकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र भी हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। जिसमें आज प्राथमिक विद्यालय पताबोझी विकास क्षेत्र पूरनपुर में गांधी व शास्त्री जयंती समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया गया यही नहीं वल्कि साफ सफाई करके जयंती को मनाना एक सराहनीय कार्य स्कूल स्टाफ के द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद की ग्राम प्रधान टीकाराम जीने सहयोग करने में पूरी मदद की एवं भरपूर साथ दिया। जिसमें प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान जी ने ध्वजारोहण किया। एवं चित्रों पर पुष्प के साथ साथ माल्यार्पण किया गया।बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गये। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद के साथ साथ ग्राम प्रधान व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा