पीलीभीत : विकास खंड मरौरी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया।

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने विकासखंड मरौरी के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। सोमवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया। वही कार्यक्रम में ब्लॉक परिसर में महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों ने उत्साह के साथ चढ बढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा वंदना भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर संविधान में न्याय, स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के सिद्धांत को सुनिश्चित करने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कठिन जीवन संघर्षों, त्याग, बलिदान और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

Leave a Comment