पीलीभीत : निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज एवं पीलीभीत-सितारगंज बाईपास का किया औचक निरीक्षण

आयुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्य अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, सिंचाई, विद्युत देय, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, छात्रवृत्ति, पेयजल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, लघु सिंचाई, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अमृत योजना आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कार्यदायी सस्थाओं को निर्देश दिये समस्त निर्माण कार्यों को समयबद्व पूर्ण किया जाये। इसके साथ ही मंत्री जी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण आख्या की समीक्षा की तथा बिन्दुवार अनुपालन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने आम जनता की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का का गुणवत्तापरक निस्तारण करें। बैठक में उन्होंने आमजन की शिकायतों की निस्तारण आख्या भी देखी गई। इसके साथ विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाये। संचालित योजनाओं के कैम्प लगाकर लोगों को लाभ दिया जाये। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी महोदय ने आवश्स्त करते हुये कहा आप द्वारा दिए गए निर्देश का कडाई के साथ अनुपालन कराया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज की कुल लागत रू. 126.94 करोड है एवं ओवरब्रिज की लम्बाई 1.086 कि0मी0 है। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को माह अक्टूबर तक समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। महोदया जी द्वारा निर्माणाधीन पीलीभीत-सितारगंज बाईपास फोर लाईन मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी। निरीक्षण के दौरान लागत जानी एवं अबतक कराये गये कार्यों को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि समस्त कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता कराये जाये। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ, नगर मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।