पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 21-04-2022 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी. महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाना कार्यालय, बैरिक, थाना परिसर, सी.सी.टी.एन.एस. कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया गया साथ ही अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर में साफ-सफाई एवं मैस में पुलिसकर्मियों के भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा