पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र शाही का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र शाही का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रशिक्षण केन्द्र में सुरेशपाल भण्डार लिपिक, पुष्पा देवी रसोईया एवं आरती देवी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा अन्य स्टाफ के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। सुरेशपाल द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दें सके। जिलाधिकारी द्वारा बन्द पडे़ कमरों को खुलवाकर देखा गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दवाईयों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में 23 बच्चे मौके पर पाये गये। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गन्दगी पाये जाने पर सम्बन्धित को साफ सफाई कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय में बच्चों हेतु रखी खाद्य सामाग्री की गुणवत्ता देखी गई और सम्बन्धित व रसोईया को निर्देशित किया गया कि बच्चों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार नाश्ता एवंभोजन उपलब्ध कराया जाये तथा रसोईघर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री योगेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा