पीलीभीत: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या द्वारा बीसलपुर वृद्धा आश्रम व न्यूरिया सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण

पीलीभीत दिनाँक 05.08.2022 को उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा बीसलपुर में वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया आश्रम में 17 महिलाएं एव 22 पुरूष थे इनके द्वारा समय पर दवाइयां उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई इस समस्या के निस्तारण हेतु राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमति अंजू प्रजापति द्वारा स्टाफ को ससमय दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये साथ ही दिनाँक-06.08.2022 न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्टाफ़ से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक उपस्थित मिले अन्य स्टाफ़ अनुपस्थित रहा एवं यहाँ की साफ- सफ़ाई की व्यवस्था सन्तोषजनक नही पाई गई साथ ही उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा पी0 डब्ल्यू0 डी0 गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई की गई जनसुनवाई के दौरान कुल 09 महिलाओं ने अपनी समस्या राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष रखीं श्रीमति त्रिलोकी देवी की समस्या थी कि उनका राशन का कोटा बन्द कर दिया गया है, कमला देवी की समस्या भूमि से सम्बंधित रही, श्रीमती अनोखी देवी की समस्या छेड़-छाड़ से सम्बंधित रहीं उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।
विकासखंड मरौरी के कल्याणपुर नौगवां में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर गोद भराई कार्यक्रम किया साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्रामीण स्तर के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिससे ग्रामीण सरकारी योजनाओं के प्रति बेहतर समझ बना सकें औऱ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतगर्त आत्मनिर्भर बनने हेतु जागरूक किया गया एवं विभाग द्वारा चलाई योजनाओं कन्या सुमंगला योजना , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विधवा पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी साथ सभी विभाग से आये अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं लाभार्थियों का चयन किया गया। महिला थाना एस0एच0 ओ0 द्वारा पुलिस विभाग द्वारा हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। डॉ एस0 सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे, संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग से सी0डी0पी0ओ0, ए0डी0ओ0 पंचायत ग्राम सचिव आरेर्न्द गंगवार वन स्टॉप सेंटर एवं पुलिस विकास विभाग से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा