पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 ने थाना माधोटांडा का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत आज दिनांक 16.08.2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण व बीट क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा