पीलीभीत : पानी भरने से वंद रही चीनी मील, किसान मायूस


किसान सहकारी चीनी मिल इस बार आधी अधूरी व्यवस्था के बीच पैराई सत्र शुरू हुआ।इस बार मील चलने से ज्यादा चीनी मिल बंद रही।शुरू से ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की वाहन यार्ड में गन्ना तुलवाने के इंतजार में अभी भी खड़े हैं।चीनी मिल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चीनी मिल में जलभराव हो गया।साथ ही कई फाल्ट हो गए। इसके चलते चीनी मिल एक बार फिर बंद हो गई।जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान बेरंग होकर वापस लौट आए। देर शाम तक मिल कर्मचारी व्यवस्था को ठीक करने में लगे रहे।लेकिन समाचार लिखे जाने तक चीनी मिल का पहिया नही घूम सका। किसान राजाराम, रोहित कुमार,बिश्राम,सोभित कुमार,सियाराम,मोहित सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि चीनी मिल आए दिन बंद हो जाती है।