पीलीभीत : उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा बन्दर बोझ का निरीक्षण गया।

जनपद क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खेत खलिहान व नदी नाले पानी से उफान पर हैं। वहीं जनपद के अलग अलग तहसील क्षेत्रों का हाल चाल पर जिलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जहां उन्होंने पूरनपुर,कलीनगर व बीसलपुर के उपजिलाधिकारियों बाढ़ व बढ़े हुए पानी व उससे होने बाली परेशानियों पर नजर बनाए रखने को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कलीनगर एवं उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत अत्याधिक बारिश होने के कारण जलभराव वाले ग्रामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा बन्दरबोझ का निरीक्षण गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। जहां उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पानी बाले क्षेत्र इलाकों से दूरी बनाकर ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। वहीं तहसील कलीनगर क्षेत्र के बंदरबोझ, नकटहा नौजल्हा, गभिया सहराई, रमनगरा क्षेत्र के जल प्रभावी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा। ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां के मौजा शारदा नदी पार गोरख डिब्बी में शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के चलते वहां के हालात ज्यादा गंम्भीर है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी ने तहसील बीसलपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामों का जलभराव का निरीक्षण किया गया। सभी को सतर्कता बरतने की अपील की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कलीनगर, तहसीलदार बीसलपुर सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों के खेत खलिहानों में खड़ी सब्जी की फसल व धान गन्ने की फसल पूर्ण रुप से जलमग्न होने से भारी नुकसान हुआ है।