पीलीभीत: सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा धरना

कलीनगर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।
धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा है
जिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही है ।बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी किसानों की समस्याओ पर ध्यान नही दे रहे है।
जब तक किसानों की समस्याओ का निस्तारण नही होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।किसी भी प्रकार से किसानों का शोषण बर्दास्त नही किया जायेगा। अरविंद यादव ,कपिल यादव, फरमान, कमरुद्दीन, आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।