पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत समहों द्वारा लगाये गये स्टालों का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत :आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तिरंगा विक्रय हेतु नेहरू पार्क व गांधी स्टेडियम गेट पर लगे स्टालों का फीताकाट कर शुभारम्भ किया गया। नेहरू पार्क पर विकास स्वयं सहायता समूह द्वारा अपना स्टाल लगाया है व गांधी स्टेडियम में अम्बडेकर स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया। जिलाधिकारी ने दोनों स्टालों का शुभारम्भ करते हुये स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत करते हुये एक तिरंगा का मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई और स्टालों से लोगों द्वारा तिरंगा खरीदें गये। उन्होंने कहा कि इससे जनपद के समूहों की आय में वृद्वि होगी। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि स्टालों से आम जनमानस को आसानी से तिरंगा प्राप्त हो सकेगें। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के इस कार्य की प्रशंसा की गई।
इस दौरान डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।