पीलीभीत :सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर आयोजित हुई गोष्ठी

पूरनपुर। नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने भारतीय भाषा दिवस पर अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 में यह सुझाया गया कि देश के छात्रों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत जिससे छात्रों को ग्रेड 6 -8 में भारत की भाषाएं ( द लैंग्वेज ऑफ इंडिया ) परियोजना/ गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।जिससे छात्रों को अधिकांश रूप से प्रमुख भारतीय भाषाओं की उल्लेखनीय एकता के बारे में जानने में मदद मिलेगी।उन्होने ने कहा भारतीय भाषा दिवस सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस 11 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के मध्य का सेतु कहा जाता है।कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मुख्य वक्ता डॉ सोवान सईद (ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय) ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय भाषा दिवस का उद्देश्य छात्र छात्राओं को विभिन्न भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी देना।लोगों को कुछ और भारतीय भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित कर भाषा सीखना कैसे एक मनोरंजक और आनंदमयी अनुभव हो सकता है।डॉ.रेखा सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं देकर कहा कि भाषा ही एक ऐसा माध्यम है।जिससे हम अपने विचार दूसरों तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डा.रंजना सिंह ने किया।कार्यक्रम में डा.अर्निका दीक्षित,शाहिद खान,अनूप कुमार शुक्ला, डॉ सौरभ सक्सेना, कु.शोभना मिश्रा,डॉ.पिंदर सिंह,डॉ अरविंद कुमार दीक्षित,वी.के.शर्मा,डॉ.मधुर मिश्रा सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।