पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के द्वारा इमरान का मकान कुर्क कर तीन ताले लगाकर किया गया सीज

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.04.2022 को थाना सुनगढी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/21 धारा 2/3 गैंग0 एक्ट बनाम इमरान पुत्र मकबूल अहमद नि0 मो0 फीलखाना थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत के क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट वाद सं0 794/2022 कम्प्यूटरीकृत वाद सं0 D20221256000794 व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत व प्र0नि0 थाना कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अभियुक्त इमरान पुत्र मकबूल अहमद नि0 उपरोक्त द्वारा अपराध कारित कर धन अर्जित कर अवैध रूप से निर्मित पक्का मकान स्थित मो0 फीलखाना थाना कोतवाली पीलीभीत को कुर्क किया गया। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 14,42,298/- रूपये है। कुर्क किये गये मकान में तीन ताले लगा कर सील सर्व मोहर किया गया।
अभि0 इमरान पुत्र मकबूल अहमद का आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 141/18 धारा 323/427 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत।
2.मु0अ0सं0 358/18 धारा 307 भा0द0वि0 थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
3.मु0अ0स0 386/18 धारा 25 आर्मस् ऐक्ट थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
4.मु0अ0सं0 446/18 धारा 395/397/411 भा0द0वि0 थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
5.मु0अ0सं0 481/18 धारा 2/3 गैंग0 ऐक्ट थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
6.मु0अ0सं0 6/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना राजेन्द्र पार्क जनपद गुडगांव।
7.मु0अ0सं0 12/20 धारा 379 भा0द0वि0 थाना राजेन्द्र पार्क जनपद गुडगांव।
8.मु0अ0सं0 51/21 धारा 302 भा0द0वि0 थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत।
9.मु0अ0सं0 59/21 धारा 3/5/25/27 आर्मस् ऐक्ट थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत।
10.मु0अ0सं0 151/21 धारा 2/3 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत।

सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीमः-
1.श्री योगेश कुमार गौड़ उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत
2.-प्र0नि0 श्री हरीश वर्धन सिंह थाना कोतवाली पीलीभीत मय पुलिस टीम।