पीलीभीत : सेहरामऊ व माधोटांडा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

पीलीभीत: मिशन शक्ति के अंतर्गत दो थानों की पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। इसके अलावा समस्या आने पर विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में अवगत कराया। महिला सिपाहियों ने पुलिस की भी सहायता लेने के लिए कहा है।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रदेश भर में मिशन शक्ति के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर थानों में महिला हेल्प डेस्क की भी स्थापना की जा चुकी है। अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर महिलाओं और बेटियों को पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। रविवार को सेहरामऊ पुलिस ने छात्राओं और खांडेपुर गांव पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इसके अलावा माधोटांडा पुलिस ने थाने के टेंपो स्टैंड के पास महिलाओं और युवतियों को 1090, 1098, 181, 102 व 108 सहित विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कोई भी समस्या आने पर हेल्पलाइन के अलावा पुलिस को भी इसकी सूचना दी जाए। इसका तत्काल समाधान किया जाएगा।

रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत