पूरनपुर। विधान सभा पूरनपुर क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद में पूर्व मंत्री डां0 विनोद तिवारी सबसे अधिक ईमानदार नेता हैं और उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है। उनके भाषण पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी जैसे हैं। अपनों को पहचानने व उनका साथ देने की डाक्टर तिवारी की आदत उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। दलाली, भ्रष्टाचार से दूर रहकर अफसरों को काम करने के लिए विवश करने वाले विनोद तिवारी पहले नेता हैं। अगर उन्होंने जिद कर ली तो हर काम आसान हो जाता है। पूरनपुर और पीलीभीत ही नहीं लखनऊ और दिल्ली में अपने संबंधों के जरिए डाक्टर तिवारी आज भी लोगों के काम करा रहे हैं क्योंकि देश भर में उन्होंने अपनी अलग छवि बनाई है। उनके जैसा जनप्रतिनिधि न तो जिले में हुआ और न होगा।
उपरोक्त वाक्य उन विचारों के अंश हैं जो बुधवार शाम को नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा पालिका सभागार में आयोजित डां0 विनोद तिवारी की शान में मौजूद लोगों ने प्रस्तुत किए। आज के नेताओ से उनकी तुलना करते हुए उन्हें महान नेता बताया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें आज अपनों के बीच आकर ऊर्जा मिली है और काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने स्वस्थ होने में लोगों की दुआओं का योगदान बताया।
लम्बी बीमारी के इलाज उपरांत पुनः अपने क्षेत्र अपने घर पधारे कुशल राजनीतिज्ञ, वक्ता एवं व्यवहार कुशल पूर्व राज्यमंत्री डॉ.विनोद तिवारी का नगरपालिका सभागार में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल व अन्य लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। डा0 तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ-साथ, ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।इनसेटइन वक्ताओं ने रखे विचारसमाजसेवी अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दीक्षित, भाजपा नेता रजनीश पांडेय, हर्ष गुप्ता, डाक्टर दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, पूर्व वनाधिकारी राजाराम शर्मा, कवि पंडित राम अवतार शर्मा, निरंकार पांडे, पत्रकार नवीन अग्रवाल, सतीश मिश्र, सभासद अनुज गुप्ता, तौफीक अहमद कादरी, पूर्व सभासद भूरे भाई, अमन नागी, अर्पण तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना, हरीराम गौतम एडवोकेट, नितिन वर्मा सहित तमाम वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन अनिल शुक्ला व आभार ज्ञापन राम बहादुर गुप्ता ने किया।इनसेटआज से 28 जून तक रहेंगे कुर्रैयापूर्व मंत्री डॉ0 विनोद तिवारी 26, 27 व 28 जून को अपने घर कुर्रैया रहेंगे और उसके बाद लखनऊ इलाज हेतु चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तीनों दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक मिल सकते हैं।
